28 Mar 2024, 20:35:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : कार में आग लगने से एक की मौत, एक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 3:56PM | Updated Date: Aug 23 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेला ढ़ाला के निकट आज तड़के  एक कार के पलट जाने से उसमे आग लग गयी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य झुलस गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बेला ढ़ाला के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी और उसमें आग लग गयी। इस दुर्घटना में कार पर सवार एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतक की तत्काल पहचान नही की जा सकी है। घायल को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »