29 Mar 2024, 14:27:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

येदियुरप्पा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कल,16 नये चेहरे हो सकते हैं शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 9:24PM | Updated Date: Aug 19 2019 9:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक में बी.एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल किया जाएगा जिसमें कम से कम 16 नये मंत्री शामिल हो सकते हैं। येदियुरप्पा ने मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मंत्रिमंडल का विस्तार कल पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से लेकर साढ़े 11 के बीच राजभवन में किया जायेगा। मैंने राज्यपाल को विस्तार के बारे में पत्र लिख दिया है और मुख्य सचिव से सभी तरह की तैयारी करने के लिए कहा है।’’ उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल के विस्तार के तुरंत बाद नये मंत्रियों को शपथ दिलाई जायेगी।
 
उल्लेखनीय है कि येदियुरप्पा के पास फिलहाल गृह मंत्रालय भी है। राज्य में भीषण बाढ़ तथा बारिश के हालात से अकेले निपटने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक शपथ समारोह भी कल मंत्रिमंडल विस्तार के बाद किया जाएगा। येदियुरप्पा ने हालांकि मंत्रिमंडल में कितने नये मंत्री शामिल होंगे, इसकी जानकारी नहीं दी और कहा कि यह निर्णय पार्टी नेताओं द्वारा आज रात या कल लिया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »