29 Mar 2024, 17:19:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दामाद ने ससुर, पत्नी और पुत्र को चाकू मारकर खुद को घायल किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 2:25PM | Updated Date: Jul 17 2019 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने आज ससुराल में ससुर, पत्नी और अपने पुत्र को चाकू से हमला करके खुद को भी चाकू के वार से घायल कर लिया। थानाधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि चेला पाड़ी में 16 जुलाई को शाम करीब पांच बजे विनोद कुमार अपने ससुराल आया और अपनी सास और ससुर से कहा कि वह अपनी पत्नी प्रेमलता साथ रहना चाहता और है वह कमरा किराये पर ले रहा है। इस पर ससुर ने बोला कि जब कमरा ले ले तब मेरी बेटी को ले जाना।
 
आज सुबह करीब पांच बजे  विनोद आया और ऊपर कमरे में जाकर अपनी पत्नी प्रेमलता को चाकू मार दिया। फिर नीचे आकर ससुर प्रेमनारायण पर भी चाकू का वार किया। इसके बाद वह उसने अपने पुत्र प्रिंस (छह) को भी चाकू से घायल कर दिया। बाद में उसने खुद के गले और पेट में चाकू घोंप लिया। इत्तिला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से विनोद और प्रेम नारायण को जयपुर भेज दिया गया।
 
विनोद ने बयान में बताया कि उसका अपनी पत्नी प्रेमलता के साथ झगड़ा चल रहा है। कुछ महीनों से उसकी पत्नी अपनी मां के पास रह रही है। उसने बताया कि वह कल रात ससुराल गया था और उसने ससुराल वालों से कहा कि वह कल सुबह किराए का मकान लेकर अलग रहेंगे ,लेकिन उसकी पत्नी अपने पीहर के आस पास रहना चाहती है जो उसे वह पसंद नहीं था। विनोद एक परचुनी की दुकान पर काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »