19 Apr 2024, 06:33:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली आजादपुर मंडी में लुट रहे हैं हिमाचल के बागवान, लगे रोक : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 5:18PM | Updated Date: Jul 16 2019 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली की अजादपुर मंडी में सेब आढ़तियों द्वारा प्रदेश के बागवानों से छह प्रतिशत कमीशन लिये पर चिंता जताते हुए इस बसूली पर तुरंत रोक लगाने की राज्य सरकार से मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश के बागवानों को आढ़तियों की इस जबरन लूट और शोषण से बचाया जाना चाहिए। इसके साथ ही प्रदेश में आने वाले सभी आढ़तियों पर भी नजर रखी जानी चाहिए ताकि वे बागवानों को किसी भी प्रकार से न लूट सकें।
 
उन्होंने राज्य में सड़कों की खराब स्थिति की ओर भी प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुये कहा कि आने वाले दिनों में जब सेब का सीजन पूरे जोर पर होगा उसके लिये उचित संख्या में माल ढुलाई के लिये ट्रकों की व्यवस्था और अन्य इंतजाम अभी से किये जाने चाहिएं ताकि बागवानों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने सरकार से इस दौरान विदेशों से यहां आने वाले सेब पर भी नजर रखने की जरूरत पर भी बल दिया ताकि बागवानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »