29 Mar 2024, 14:15:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश - लोगों को गर्मी से मिली राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 11:21AM | Updated Date: Jun 18 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली में बीती रात से हो रही झमाझम बारिश मंगलवार को दिल्लीवालों के लिए ठंडक भरी सुबह लेकर आई।  आज सुबह 6 बजे दिल्ली का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात दिल्ली में और आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली थी। आज उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
 
ऐसा बताया जा रहा है कि बुधवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के साथ गुजरात, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश होने का अनुमान है। लेकिन बिहार और विदर्भ के क्षेत्रों में गंभीर भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »