29 Mar 2024, 02:48:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : वैशाली में 460 कार्टन विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 10:47AM | Updated Date: Jun 18 2019 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 460 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चकभुआ गांव स्थित एक घर में कल देर रात छापेमारी की गयी। इस दौरान घर से अरूणाचल प्रदेश निर्मित 264 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी। मौके से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।
 
सूत्रों ने बताया कि जिले के लालगंज गंज थाना क्षेत्र के विलंदपुर गांव स्थित एक झोपड़ी में कल देर रात छापेमारी के दौरान 100 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी है। मौके से किसी को गिरफ्तार नही किया जा सका है। वहीं जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में सुनसान इलाका से कल देर रात ट्रक पर लदी 96 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी। मामले की जांच की जा रही है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »