19 Apr 2024, 17:35:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पलानीस्वामी ने प्लास्टिक प्रतिबंध की स्थिति की समीक्षा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 7:11PM | Updated Date: Jun 17 2019 7:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पालानीस्वामी ने सोमवार को राज्य में जल सुरक्षा और प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। राज्य  सरकार ने इस वर्ष जनवरी में प्लास्टिक उत्पादों को प्रतिबंधित किया था। पलानीस्वामी ने चेन्नई नगर निगम की ओर से प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग करने वालों पर आज से जुर्माना लागू किये जाने के  निर्णय के सदंर्भ में यह बैठक की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने तथा लोगों को कपड़े के थैले आदि पर्यावरण अनुकूल सामान का उपयोग करने और उनको बढ़ावा देने के निर्देश दिये। चेन्नई नगर निमग  प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग, भंडारण और बिक्री करने वालों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगायेगा। जुर्माने की चार श्रेणियां हैं जो सौ रुपये से एक लाख तक की हैं। प्रतिबंध के बावजूद कई विक्रेता, फेरीवाले और आम जनता प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »