26 Apr 2024, 04:44:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मैं काशी के लिए पीएम नहीं, कार्यकर्ता हूं... देश को नई ऊंचाई पर ले जाऊंगा : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 2:04PM | Updated Date: May 27 2019 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। पीएम मोदी के साथ इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने काशी विश्‍वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्‍होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि मैं काशी के लिए पीएम नहीं, कार्यकर्ता हूं, चुनाव नतीजों को लेकर निश्चिंत था। उन्‍होंने कहा कि हमने वोटबैंक की राजनीति से ऊपर उठकर काम किए हैं। हम देश को नई ऊंचाई पर लेकर जाएंगे। 
 
पीएम मोदी को वाराणसी की जनता ने एक बार फिर जीत का ताज पहनाया है। पीएम मोदी को कुल 6,74,664 वोट मिले।  वहीं शालिनी यादव को 1,95,159 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 1,52,548 मत प्राप्त हुए। पीएम मोदी 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम मोदी और बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह के नेतृत्‍व में बीजेपी और एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इन चुनाव में बीजेपी को 303 सीटें हासिल हुई हैं। एनडीए को कुल 353 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं कांग्रेस नीत यूपीए को महज 90 सीटें मिली हैं, जिनमें कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिलीं। 
 
आज देश के राजनीतिक कैनवास पर ईमानदारी से रग-रग में लोकतंत्र को जीने वाला कोई दल है, तो वो भाजपा है। हम शासन में आते है तब भी लोकतंत्र की सबसे ज्यादा परवाह करते हैं। हम लोकत्रंत में विश्वास रखने वाले लोग हैं। जहां-जहां हमें मौका मिला है, वहां विपक्ष की आवाज को महत्व दिया है, जनता के अविश्वास के कारण उनकी संख्या चाहे कम ही क्यों न हो। हमने वोटबैंक की राजनीति से ऊपर उठकर काम किए हैं। जैसे दो शक्ति हैं नीति और रीति। जैसे दो शक्ति हैं नीति और रणनीति। जैसे दो शक्ति हैं पारदर्शिता और परिश्रम। जैसे दो शक्ति हैं वर्क एंड वर्कर। वैसे ही दो संकट भी हमने झेले हैं और वो दो संकट हैं। वो हैं राजनीतिक हिंसा और राजनीतिक अस्पृश्यता। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »