19 Apr 2024, 15:54:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुमका में नशेबाज पुत्र ने पिता की हत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 9:17PM | Updated Date: May 25 2019 9:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। झारखंड में दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के बरमसिया गांव निवासी बबलू मरांडी कल देर रात नशे की हालत में घर लौटा। अकेले परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ 50 वर्षीय पिता सीताराम मरांडी पुत्र की नशे की गलत आदत और बिना विवाह किये एक लड़की को घर में रखने का विरोध करते थे। सूत्रों ने बताया कि इसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच देर रात एक बार फिर विवाद हो गया। नशे की हालत में बबलू ने पिता की पेट में भाला मार दिया। इस हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आज गांव पहुंच कर मृतक सीताराम मरांडी के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। पुलिस आरोपी पुत्र को और उसकी कथित पत्नी को हिरासत में ले लिया है जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »