19 Mar 2024, 13:33:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विवादित ढांचे को लेकर बयान देने वालीं प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2019 12:25AM | Updated Date: Apr 23 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी  प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्रकरण दर्ज करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज दिए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी ने विवादित ढांचे को ढहाए जाने के मामले में न्यूज चैनल पर बयान दिया था। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सुदाम खाड़े की ओर से भाजपा प्रत्याशी से एक दिन में जवाब मांगा गया था। प्रत्याशी की ओर से दिए जवाब को संतोषजनक नहीं जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने ठाकुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को दंडात्मक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस बीच पुलिस सूत्रों ने कहा कि निर्देश के परिपालन में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »