29 Mar 2024, 04:59:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नाबालिग से जीजा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 1:00AM | Updated Date: Apr 20 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पलामू। झारखंड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नाबालिग घर से कुछ दूरी पर गुरूवार की शाम महुआ चुन रही थी। इसी दौरान उसके जीजा दशरथ विश्वकर्मा वहां पहुंचा और उसके साथ बलात्कार किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि लड़की के पिता के बयान पर संबंधित थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 376 एवं बच्चों के लैंगिंग अपराधों से संरक्षण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। लड़की की हालत काफी नाजुक हो जाने के कारण उसे सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मेडिकल जांच भी की जायेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »