19 Mar 2024, 12:29:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पटना साहिब सीट से जीत निश्चित : रविशंकर प्रसाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 6:31PM | Updated Date: Mar 26 2019 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। केंद्रीय विधि मंत्री एवं बिहार के पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने आज दावा किया कि वह इस सीट से जरूर जीतेंगे तथा इस बार की विजय ऐतिहासिक होगी। प्रसाद ने पटना साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाये जाने के बाद पहली बार यहां के जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डा पहुंचने पर स्वागत के लिए बड़ी संख्या में आए समर्थकों को संबोधित करते हुये कहा कि वह चुनाव अवश्य जीतेंगे। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ऐतिहासिक जीत होगी।
 
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक बहुमत के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। इसी दौरान पटना साहिब सीट से टिकट के प्रबल दावेदार माने जाने वाले पार्टी के राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज उनके समर्थकों ने श्री प्रसाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें काला झंडा दिखाया। इतना ही नहीं श्री सिन्हा और श्री प्रसाद के समर्थकों के बीच झड़प भी हो गई। तत्काल सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद श्री प्रसाद सीधे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »