20 Apr 2024, 15:48:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सूरज ने 5000 मी. पैदल चाल में जीता रजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 12:10PM | Updated Date: Oct 17 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। भारत के सूरज पवार ने तीसरे युवा ओलंपिक खेलों की एथलेटिक्स की 5000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। सूरज ने इन खेलों में इस तरह भारत को एथलेटिक्स में पहला पदक दिलाया जिससे भारत की पदक संख्या 11 पहुंच गयी है। सूरज ने 5000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में दो चरणों में 20 मिनट 35.87 सेकंड और 20 मिनट 23.30 सेकंड का समय लिया। उनका कुल समय 40 मिनट 59.17 सेकंड रहा जो इक्वाडोर के आॅस्कर पतिन के 40 मिनट 51.86 सेकंड से काफी पीछे था।
 
प्यूर्ताे रिको के जान मोरेयू को तीसरा स्थान मिला। भारत को पदक दिलाने के बाद सूरज ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों के लिये तैयारी कर पदक जीतना है। भारत का युवा ओलंपिक खेलों में इस संस्करण का यह पहला और ओवरआॅल तीसरा एथलेटिक्स पदक है। 
 
वर्ष 2010 के पहले संस्करण में अर्जुन ने डिस्कस थ्रो और दुर्गेश कुमार ने पुरूष 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे। सूरज पहले चरण में दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि दूसरे चरण में जिन वांग को अयोग्य घोषित किये जाने के बाद वह शीर्ष पर रहे थे। दोनों चरण का समय मिलाने के बाद सूरज को रजत पदक हाथ लगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »