29 Mar 2024, 20:18:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलंपिक में मात्र एक स्वर्ण जीतने वाले गाल फ्रिडमैन करेंगे अपने पदक की नीलामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 1:23PM | Updated Date: Oct 16 2018 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेरूसलम। इजराइल के लिए ओलम्पिक में अभी तक का एकमात्र स्वर्ण पदक जीतने वाले गाल फ्रिडमैन ने अपने पदक की नीलामी करने की घोषणा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रिडमैन (43) ने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा है, मैं ईबे एक्सपर्ट की तलाश कर रहा हूं जो एक बेहद ही खास और इजराइल में मिलने वाले एकमात्र सामान की नीलामी करा सके।
 
फ्रिडमैन ने यह पदक सर्फिग में जीता था। वह पदक के साथ अपने उस विंडसर्फर को भी बेचना चाहते हैं जिसके साथ उन्होंने 2004 ओलम्पिक खेलों में यह तमगा हासिल किया था। इस स्वर्ण से पहले वह 1996 में एटलांटा में कांस्य पदक जीत चुके थे। स्वर्ण जीतने के बाद उन्हें इजराइल ओलम्पिक समिति तथा प्रायोजकों से काफी पुरस्कार मिले थे, लेकिन उन्हें इसका 50 फीसदी टैक्स में अदा करना पड़ा था। 2005 में उनका स्वर्ण पदक चोरी हो गया था। सात दिन बाद यह पदक जंगल में सात साल की एक लड़की के पास मिला था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »