20 Apr 2024, 07:00:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भज्जी ने कसा श्रीसंत पर तंज - 2007 में कैच छोड़ा होता तो IPL से पहले ही हो जाता यह कांड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 12:21PM | Updated Date: Sep 20 2018 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल के पहले सीजन में उस घटना से हर कोई अच्छे से वाकिफ होगा, जब भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट से निलंबित हो चुके एस श्रीसंत को सरेआम थप्पड़ जड़ा था। अब हरभजन ने एक बार फिर एक शो के दौरान श्रीसंत पर तंज कसा है। 
शो में हरभजन से पूछा गया कि अगर श्रीसंत वो कैच छोड़ देते तो क्या होता।
 
इस पर भज्जी ने कहा, ‘यह संयोग था कि मिसबाह उस दिन अपना फेवरेट शॉट खेलने से जरा चूक गए थे। खास बात यह है कि उस दिन श्रीसंत ने भी आखिरी समय में गजब का प्रदर्शन किया, जैसा कि आमतौर पर वो नहीं करते।’ बातचीत के दौरान भज्जी ने इशारा किया कि पहले आईपीएल में मैदान पर हमारे बीच जो हुआ, अगर वो कैच छोड़ते तो उसी दिन वो कांड हो सकता था।
 
भारत ने टी-20 विश्व कप में जीता था
बता दें कि टी-20 विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया ऐसे वक्त में हार के मुंह से जीत छीन लाई थी। कप्तान धोनी ने मैच के आखिरी ओवर में मीडियम फास्ट बॉलर जोगिंदर शर्मा पर भरोसा दिखाया था। इस ओवर में पाक को जीत के लिए 6 गेंदों पर महज 13 रन की दरकार थी।
जोगिंदर शर्मा इतने घबराए हुए थे कि उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद वाइड फेंक दी। इसके बाद कप्तान धोनी से बातचीत के बाद उन्होंने ओवर की पहली लीगल डिलीवरी पर कोई रन नहीं दिया।
 
हालांकि दूसरी ही गेंद पर पाक कप्तान मिसबाह उल हक ने छक्का जड़ दिया। अब पाक को जीत के लिए चार गेंदों पर छह रन चाहिए थे। ओवर की तीसरी गेंद पर मिसबाह जल्दबाजी में विकेटकीपर कप्तान धोनी के सिर के ऊपर से स्कूप शॉट खेल बैठे और गेंद सीधे श्रीसंत के हाथ में चली गई। इसी के साथ भारत ने पहले टी-20 विश्व कप में जीद दर्ज कर इतिहास रच दिया।
 
श्रीसंत ने किया था जबर्दस्त प्रदर्शन
इस पर भज्जी ने कहा, ‘यह संयोग था कि मिसबाह उस दिन अपना फेवरेट शॉट खेलने से जरा चूक गए थे। खास बात यह है कि उस दिन श्रीसंत ने भी आखिरी समय में गजब का प्रदर्शन किया, जैसा कि आमतौर पर वो नहीं करते।’ बातचीत के दौरान भज्जी ने इशारा किया कि पहले आईपीएल में मैदान पर हमारे बीच जो हुआ, अगर वो कैच छोड़ते तो उसी दिन हो सकता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »