28 Mar 2024, 23:37:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिश्वत का आरोप, राजीव शुक्ला के स्टाफ ने इस्तीफा दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 11:13AM | Updated Date: Jul 21 2018 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला के निजी स्टाफ के एक सदस्य को स्टिंग आॅपरेशन में उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगने के बाद आज इस्तीफा देना पड़ा। उत्तर प्रदेश के एक हिन्दी समाचार चैनल ने शुक्ला के कार्यकारी सहायक अकरम सैफी और क्रिकेटर राहुल शर्मा की कथित बातचीत का प्रसारण किया था जिसमें सैफी राज्य टीम में राहुल के चयन को सुनिश्चित करने के लिए नगदी और दूसरी चीजों की मांग कर रहा है।शुक्ला फिलहाल उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ  के निदेशक भी हैं।
 
बोर्ड के अधिकारी ने बताया  सैफी ने आपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस बारे में जब शुक्ला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाना चाहिए। बीसीसीआई के एक अंतरिक संदेश में कहा गया , प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष और कार्यवाहक अध्यक्ष (सीके खन्ना) के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद बीसीसीआई के नियम 32 के तहत आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने तक हम अकरम सैफी से उस पर लगे आरोपों पर स्पष्टीकरण की मांग करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »