29 Mar 2024, 18:36:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विक्टोरिया अजारेंका को नहीं मिला अमेरिकी ओपन में प्रवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 11:23AM | Updated Date: Jul 20 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। रैंकिंग कट आॅफ से ज्यादा होने के कारण दो बार की अमेरिकी ओपन उप विजेता विक्टोरिया अजारेंका को साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश नहीं मिलेगा। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और दो बार की आॅस्ट्रेलिया ओपन चैंपियन अजारेंका की इस हफ्ते की रैंकिंग 108 है जो मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश से सात अधिक है।
 
अमेरिकी टेनिस संघ ने घोषणा की कि गत चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल अमेरिकी ओपन में खेलने वाले छह पूर्व एकल चैंपियन में से एक हैं। उनके अलावा रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, एंडी मरे, युआन मार्टिन डेल पोत्रो और मारिन सिलिच टूर्नामेंट में खेलेंगे। एक पूर्व विजेता स्टेन वावरिंका की इस हफ्ते की रैंकिंग 199 है। जिन पूर्व महिला विजेताओं को सीधे प्रवेश मिला है उनमें छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स, 2 बार की चैंपियन वीनस विलियम्स, गत चैंपियन स्लोएन स्टीफन्स, मारिया शारापोवा और समंथा स्टोसुर शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »