19 Apr 2024, 22:31:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुरेश रैना की फिफ्टी से चेन्नई को मिली शानदार जीत, पंजाब टॉप-4 से हुई बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 10:48AM | Updated Date: May 21 2018 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। आईपीएल-11 के आखिरी लीग मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही पंजाब प्लेआॅफ की दौड़ से बाहर हो गई। 154 रन के लक्ष्य को चेन्नई ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। सुरेश रैना ने 60 रन की पारी खेली। ये उनकी 36वीं फिफ्टी है। धोनी ने छक्का मारकर मैच खत्म किया। 16 रन की पारी में उन्होंने आईपीएल में 4,000 रन भी पूरे किए। इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब 19.4 ओवर में 153 रन पर आॅल आउट हो गई। करुण नायर ने 54 रन बनाए। लुंगी एंगिडी ने 4 विकेट लिए।
 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई शुरूआत खराब रही। 3 रन के स्कोर अंबाती रायुडू को मोहित शर्मा ने आउट कर दिया। रायुडू ने केवल 1 रन बनाए। उसके बाद अंकित राजपूत ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर फाफ डु प्लेसी और चौथी गेंद पर सैम बिलिंग्स को आउट किया। डु प्लेसी ने 14 और बिलिंग्स ने शून्य रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने हरभजन सिंह को 19 रन पर आउट किया। दीपक चाहर 39 रन बनाकर आउट हुए।
 
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरूआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में क्रिस गेल खाता खोले बिना आउट हो गए। उन्हें लुंगी एंगिडी ने धोनी के हाथों कैच कराया। उसके बाद दीपक चाहर ने एरॉन फिंच को 4 रन पर आउट कर दिया। लगातार फार्म में चल रहे केएल राहुल को एंगिडी ने बोल्ड कर दिया। राहुल ने केवल 7 रन बनाए।
 
मनोज तिवारी 35 रन बनाकर आउट हुए। तिवारी को रविंद्र जडेजा ने धोनी के हाथों कैच कराया। उनके बाद ड्वेन ब्रावो ने डेविड मिलर को 24 रन पर बोल्ड कर दिया। अक्षर पटेल 14 रन पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर सैम बिलिंग्स को कैच थमा बैठे। कप्तान रविचंद्रन अश्विन 0 रन पर आउट हुए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »