17 Apr 2024, 00:36:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली ने मुंबई हो हराकर किया IPL से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 10:45AM | Updated Date: May 21 2018 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल सीजन 11 के 55वें मुकाबले में 11 रन से शिकस्त देकर प्लेआॅफ के लिए उनकी उम्मीदें खत्म कर दी। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 174 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 175 रनों का टारगेट दिया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 19.3 ओवर में 163 रन ही बना पाई और दिल्ली ने बाजी मार ली। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस का आईपीएल 11 में सफर थम गया है।
 
दिल्ली ने मुंबई को दिया 175 रनों का टारगेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 174 रन बनाए और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 175 रनों का टारगेट दिया। दिल्ली के लिए युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत से सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। अपनी 44 गेंदों की पारी में पंत ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 22 तथा अभिषेक शर्मा ने नाबाद 15 रन बनाए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या और मयंक मार्कंर्डेय ने एक-एक विकेट लिया। दिल्ली के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ रन आउट हुए।
 
क्रुणाल की गेंद पर आउट हुए पृथ्वी
विजय शंकर (30 गेंदों पर नाबाद 43, तीन चौके और दो छक्के) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 47 गेंद में 64 रन की भागीदारी निभाई। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट झटका। मयंक मार्कंडेय और क्रुणाल पांड्या को भी एक एक विकेट मिला। पृथ्वी शॉ (12) और ग्लेन मैक्सवेल ने अच्छी लय में रन जुटाना शुरू किया। मुस्ताफिजुर रहमान के पहले ही ओवर में पृथ्वी रन आउट हो गए। क्रुणाल ने जब गेंद स्टंप की ओर फेंकी तो पृथ्वी अपनी सुस्त चाल के कारण रन आउट हो गए। इसके बाद स्कोर में केवल आठ रन ही जुड़े थे कि मैक्सवेल (22 रन, 18 गेंद में चार चौके) बुमराह की खूबसूरत गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
 
दिल्ली ने पहले ली बैटिंग 
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है और मुंबई इंडियंस की टीम को पहले गेंदबाजी दी है। दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज आवेश खान की जगह लियाम प्लंकेट को शामिल किया गया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेंघन की जगह मुस्ताफिजुर रहमान को मौका दिया है।
 
विजय ने दिल्ली का बढ़ाया हौसला
पावरप्ले के छह ओवर में टीम दो विकेट पर 46 रन ही बना सकी। अगले ओवर में पंत ने पारी का पहला छक्का मार्कंडेय की गेंद को डीप मिडविकेट के बाहर पहुंचाकर लगाया। दिल्ली के दर्शकों को तब निराशा हुई जब कप्तान श्रेयस (06 रन) महज 10 गेंदों का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गए। वह मार्कंडेय की गुगली को समझ नहीं सके और आसान कैच देकर अपना विकेट गंवा बैठे। दस ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 83 रन था। स्कोर धीमी गति से आगे बढ़ रहा था, पर विजय शंकर ने 13वें ओवर में बेन कटिंग की गेंद को काफी ऊंचा उठाया जो लांग आॅन के बाहर पहुंची और दर्शकों ने तालियां बजाकर इस छक्के का स्वागत किया।
 
12.3 ओवर में दिल्ली ने पूरे किए 100 रन
दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12.3 ओवर में 100 रन पूरे किए। पंत ने 15वें ओवर में मुस्ताफिजुर की गेंद को मिड आॅन पर छक्के के लिए भेजने के बाद अगली गेंद में दो रन जुटाए। इसी ओवर में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसके लिए उन्होंने 34 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के जमाए।
 
पांड्या की गेंद पर पंत ने जड़ा छक्का
पंत ने अगले ओवर में हार्दिक पंड्या की पहली गेंद को छक्के के लिए भेजा और अगली गेंद में अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया लेकिन डीआरएस में फैसला बल्लेबाजी के पक्ष में गया। इसी ओवर में उन्होंने अपनी पारी का चौथा छक्का जड़ा। वह हालांकि अगले ओवर में क्रुणाल की गेंद पर पोलार्ड को आसान कैच दे बैठे। विजय शंकर के साथ युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक छक्के से 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »