20 Apr 2024, 02:40:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रेसलर सुनील कुमार में रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 3:16PM | Updated Date: Feb 19 2020 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत के सुनील कुमार ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन मंगलवार को ग्रीको रोमन के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। सुनील ग्रीको रोमन में स्वर्ण जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। रोम रैंकिंग सीरीज के रजत पदक विजेता सुनील ने फाइनल में किर्गिस्तान के अजत सलीदिनोचव को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से करारी शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुनील को 2019 में फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। लेकिन इस बार वह अपने पदक का रंग बदलने में कामयाब रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »