28 Mar 2024, 20:40:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तिशांत और प्रिंस की शानदार गेंदबाजी से जीती दिल्ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 7:44PM | Updated Date: Feb 16 2020 7:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तिशांत डाबला (5/38) और प्रिंस चौधरी (4/58) की शानदार गेंदबाजी और आयुष बदौनी के शानदार शतक (118) की मदद से दिल्ली ने असम को पारी और 86 रनों से हरा कर कर्नल सी के नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में सात अंक हासिल किए। पहले खेलते हुए असम ने 249 रन बनाए जिसमें डेनिस दास ने 102 रनों की पारी खेली। दिल्ली की तरफ से राहुल डागर ने तीन, तिशांत डाबला, आयुष बदौनी और प्रिंस चौधरी ने दो-दो विकेट लिए। जबाब में दिल्ली की तरफ से आयुष बदौनी (118), अंकुर कौशिक (91), ललित यादव (83) और वैभव कांड पाल (72) ने शानदार पारियां खेली। दूसरी पारी में असम की टीम 155 रनों पर सिमट गयी और उसे पारी से हार का सामना करना पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »