28 Mar 2024, 13:50:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

थाउसेन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 8:18PM | Updated Date: Jan 28 2020 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भोपाल की खिलाड़ी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां स्थित बीएचईएल (भेल) में 18 एवं 19 जनवरी को खेले गए प्रतियोगिता में सोनम कीर ने वुमेन ओपन के फायनल में 223 अंक अर्जित कर ट्राफी अपने नाम की। सोनम ने पहले दिन 110 और दूसरे दिन 113 अंक बटोरे। शीतल दूसरे और मोनिका कोर तीसरे स्थान पर रहीं। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन ने तीनों खिलाड़यिों की सराहना करते हुए गोल्फ खिलाड़ी सोनम कीर, शीतल और मोनिका कौर को बधाई दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »