28 Mar 2024, 19:21:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

20 साल पहले आज ही के दिन भारत ने जीता था पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 11:41AM | Updated Date: Jan 28 2020 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020 के क्वार्टर फाइनल में आज यानी 28 जनवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है। भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। आज का दिन अंडर 19 क्रिकेट में भारत के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज से 20 साल पहले 28 जनवरी 2000 के दिन मोहम्मद कैफ की कप्तानी में भारत ने पहली बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। भारत ने चार बार इस टूर्नामेंट पर अपना कब्जा जमाया है। मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012) और पृथ्वी शॉ (2018) की कप्तानी में चार बार अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »