28 Mar 2024, 16:27:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वोवीनाम मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से गुजरात में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 7:08PM | Updated Date: Jan 25 2020 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। गुजरात के आनन्द में 27 से 30 जनवरी के बीच होने वाली वोवीनाम मार्शल आर्ट की 10वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 26 प्रदेशों से 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वोवीनाम मार्शल आर्ट एसोसिऐशन के महासचिव प्रवीन गर्ग ने शुक्रवार को बताया कि विवेकानन्द स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में होने वाली प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनो वर्गो के बालक बालिकाओं के लिए फाइटिंग एवं परफॉरमेन्स वर्गो में किया जा रहा हैं।
 
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये उत्तर प्रदेश से 55 सदस्यीय दल शनिवार को लखनऊ से  रवाना होगा। प्रदेश टीम का प्रभार जिला सचिव प्रमोद तिवारी को सौंपा गया है जो टीम कोच और रेफरी की भूमिका अदा करेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कम्बोडिया में हुई पांचवी विश्व चैम्पियनशिप में तिवारी ने अन्तराष्ट्रीय रेफरी का खिताब हासिल किया था ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »