29 Mar 2024, 13:01:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बाबर आजम का दर्द - स्टेडियम पहुंचने के लिए चलते थे 3 मील पैदल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 12:37PM | Updated Date: Jan 24 2020 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान के बल्‍लेबाज बाबर आजम को पाकिस्तान का विराट कोहली बताया है। बीते साल बोर्ड ने जब सरफराज अहमद से कप्तानी छीनी तो उनकी जगह बाबर आजम को टी20 टीम का कप्तान बनाया। कप्तान बनने के बाद जब बाबर आजम ने टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया तो वहां पर उनकी बल्लेबाजी और निखर कर आई।
 
बाबर आजम ने पहले ब्रिसबेन में शतक जड़ा फिर उसके बाद उन्होंने एडिलेड में 97 रनों की पारी खेली थी। बाबर आजम की पारियां ऐसे समय आई थी जब कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का आक्रमण करने में सफल नहीं हो पा रहा था।
 
वहीं अब बाबर आजम ने पहली बार मीडिया को अपने संघर्ष की कहानी बताई है। pcb.com.pk से बात करते हुए बाबर आजम ने बताया है कि कैसे वो तीन मील पैदल चलकर स्टेडियम पहुंचते थे और वो वहां पर प्रैक्टिस करने नहीं बल्कि बॉल ब्वॉय के रूप में काम करने के लिए आते थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »