28 Mar 2024, 23:59:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डी कॉक को द. अफ्रीका वनडे टीम की कप्तानी मिली कमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 12:23AM | Updated Date: Jan 24 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानसबर्ग। क्विंटन डी कॉक को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी सौंपी गयी है। इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस और तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा को आराम दिया है जिसके बाद डी कॉक को टीम की कप्तानी सौंपी गयी है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में तेज गेंदबाज लुंगी एनगिदी और तेंबा बावुमा को भी टीम में जगह दी गयी है। इसके अलावा तेज गेंदबाज लूथो सिपाम्ला, सिसांडा मगाला, लेफ्ट आर्म स्पिनर ब्योर्न फॉर्च्यून, सलामी बल्लेबाज जेनमैन मलान और विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरियने भी वनडे टीम में शामिल हैं। डी कॉक मजांसी सुपर लीग में कैप टाउन ब्लिट्ज के लिए कप्तानी करते हैं और इसके अलावा उन्होंने पिछले साल सितंबर में भारत दौरे के दौरान टी-20 सीरीज के लिए टीम की कप्तानी संभाली थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »