18 Apr 2024, 10:09:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

थाईलैंड मास्टर्स में पहले ही राउंड में भारतीय चुनौती समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 6:54PM | Updated Date: Jan 22 2020 6:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकाक। पांचवीं सीड किदाम्बी श्रीकांत और सायना नेहवाल तथा समीर वर्मा और एच एस प्रणय की बुधवार को पहले दौर में हार के साथ थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती निराशाजनक ढंग से समाप्त हो गयी। भारतीय खिलाड़ियों का नए साल में मलेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया मास्टर्स में खराब प्रदर्शन का सिलसिला थाईलैंड मास्टर्स में भी बना रहा और इस टूर्नामेंट में सभी भारतीय खिलाड़ी पहले दौर में ही बाहर हो गए।
 
पांचवीं सीड श्रीकांत को इंडोनेशिया के शेसर हिरेन रुसतावितो के हाथों 48 मिनट में 21-12, 14-21, 12-21 से हार का सामना पड़ा जबकि समीर वर्मा मलेशिया के ली जी जिया से 39 मिनट में 16-21, 15-21 से हार गए। प्रणय को मलेशिया के लियू डेरेन ने एक घंटे आठ मिनट में 21-17, 20-22, 21-19 से हराया। महिला वर्ग में पांचवीं सीड सायना को डेनमार्क की लाइन होजमार्क कायरफेल्ट ने 47 मिनट में 21-13, 17-21, 21-15 से पराजित कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »