19 Apr 2024, 09:23:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टाटा ओपन में हिस्सा लेंगे पूर्व ग्रैंड स्लेम चैम्पियन लिंड्सटेड और इर्लिच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 12:48AM | Updated Date: Jan 22 2020 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पूर्व ग्रैंड स्लेम डबल्स चैम्पियन रॉबर्ट लिंड्सटेड और जोनाथन इर्लिच टाटा ओपन महाराष्ट्र के तीसरे संस्करण में खेलते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन पुणे के महालुंगे बालेवाड़ी कॉम्पलेक्स में 3 से 9 फरवरी के बीच होगा। स्वीडन के लिंड्सटेड ने 2014 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था और लगातार तीन बार विंबलडन का फाइनल खेला था। टाटा ओपन महाराष्ट्र में लिंड्सडेट हॉलैंड के रोबिन हास के साथ जोड़ी बनाएंगे और कड़ी चुनौती पेश करेंगे। वर्ल्ड नम्बर-34 हास इस टूर्नामेंट के लिए पुराना चेहरा हैं। 2018 में हास ने अपने ही देश के मातवे मिडिलकूप के साथ खिताब जीता था। एक अन्य ऑस्ट्रेलियन ओपन डबल्स चैम्पियन इजरायल के इर्लिच भी इस साल टाटा ओपन महाराष्ट्र में खेलते नजर आएंगे। इर्लिच ने 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था।
 
वर्ल्ड नम्बर-67 इर्लिच इस साल टाटा ओपन महाराष्ट्र में बेलारूस के आंद्रेई वासीलेवस्की के साथ खेलते नजर आएंगे। आंद्रेई इस इवेंट में पहली बार खेलते नजर आएंगे। रोहन बोपन्ना के साथ बीते संस्करण का युगल खिताब जीतने वाले भारत के दिविज शरण भी इस साल अपना खिताब बचाने का प्रयास करते नजर आएंगे। इस साल वह न्यूजीलैंड के आर्टेम सिताट के साथ खेलेंगे। इस साल 10 जोड़ियों को सीधे मुख्य ड्रॉ में जगह मिली है जबकि चार जोड़ियां आन-साइट साइन इन के तौर पर आएंगी और दो को वाइल्ड कार्ड मिलेगा। भारत के महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, पूरब राजा, रामकुमार रामनाथन और जीवन नेदुनचेझियन के रूप में कई भारतीय स्टार भी इस साल इस टूर्नामेंट की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। ये सभी मुख्य ड्रॉ में खेलते नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »