28 Mar 2024, 17:21:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने खरीदी देश की पहली Audi Q8 कार, करेंगे गिफ्ट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 11:32AM | Updated Date: Jan 21 2020 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इसी माह 15 जनवरी को जर्मन लग्जरी ब्रैंड ऑडी ने अपनी नई फ्लैगशिप कार SUV Audi Q8 को भारत में 1.33 करोड़ रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। भारत में इस कार के पहले ग्राहक बने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली। विराट कोहली द्वारा यह कार खरीदने पर सोशल मीडिया पर यह बातें भी चल रही हैं कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को गिफ्ट देने के लिए यह कार खरीदी है।  आपको बता दें कि विराट कोहली ऑडी के ब्रैंड एंबेसडर है और वो इस लॉन्च के दौरान मौजूद थे। ये कार सिर्फ एक ही वेरिएंट में बाज़ार में है। ऑडी Q8 में पेट्रोल ऑप्शन के साथ लॉन्च हुई है। 
 
ऑडी Q8 में 3.0-लीटर TFSI पेट्रोल इंजन है जो 335 hp और 369 Nm का टार्क पैदा करेगा। इंजन को 8-स्पीड टिपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। इसमें क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव भी है। इस कार में HD matrix LED के साथ 3D LED DRLs दिए गए हैं और बड़ा सिंगल फ्रेम octagonal ग्रिल दिया गया है। कार के अलॉय का साइज भी काफी बड़ा है. इसमें आपको 20 और 21 इंच के अलॉय व्हील ऑप्शंस मिलेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »