28 Mar 2024, 15:05:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया को लगा एक और बडा झटका, गेंदबाजी करते समय चोटिल हुए ये गेंदबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 12:17AM | Updated Date: Jan 21 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत को अपने शीर्ष तेज गेंदबाज इशांत शर्मा से चोटिल होने से आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए झटका लगा है। इशांत यहां विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में अपना टखना चोटिल कर बैठे हैं। इशांत विदर्भ के खिलाफ दूसरे दिन सोमवार को दूसरी पारी के दौरान अपने तीसरे ओवर में अपना टखना चोटिल कर बैठे। वह पगबाधा की अपील करने के लिए मुड़े थे कि उनका टखना ट्विस्ट कर गया और वह दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर गए। समझा जाता है कि उनके टखने में सूजन हो गयी है और उनकी चोट का एमआरआई स्कैन होना है। इस चोट के कारण इशांत मैच के शेष दो दिन से बाहर हो गए हैं। दिल्ली टीम के सपोर्ट स्टाफ ने उनकी चोट को देखा जिसके बाद वह खुद चलते हुए मैदान से बाहर गए जो उनके लिए अच्छा संकेत है। टखने की चोट गंभीर मानी जाती है क्योंकि इसके कारण खिलाड़ी रिहैबिलिटेशन के दौरान ज्यादा हिल-डुल नहीं सकता है।
 
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व तीन दिवसीय अभ्यास मैच 14 फरवरी से खेलना है और इशांत के पास अपनी चोट से उबरने के लिए पूरे तीन सप्ताह का समय रहेगा। पहला टेस्ट 21 फरवरी से शुरू होना है और इस तरह की चोट ठीक होने में लगभग दो सप्ताह का समय लेती है यदि इसमें कोई फ्रैक्चर नहीं होता है। इशांत के बाहर हो जाने से दिल्ली के आक्रमण को झटका लगा है। इशांत ने विदर्भ की पहली पारी में तीन विकेट लिए थे। उन्हें फरवरी के पहले सप्ताह में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। इशांत को अपने 100 टेस्ट पूरे करने के लिए चार टेस्ट की जरूरत है। इशांत ने टेस्ट मैचों में हाल में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ काफी शानदार प्रदर्शन किया है जिससे भारत का तेज आक्रमण मौजूदा समय में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाने लगा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »