29 Mar 2024, 00:27:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पूर्व आलराउंडर बापू नाडकर्णी का निधन, शोक में डूबा क्रिकेट जगत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 1:49AM | Updated Date: Jan 18 2020 1:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कंजूसी के साथ गेंदबाजी करने के लिए प्रसिद्ध पूर्व भारतीय आलराउंडर बापू नाडकर्णी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। भारत रत्न और क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, मुंबई के पूर्व कप्तान मिलिंद रेगे सहित कई क्रिकेट हस्तियों ने नाडकर्णी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नाडकर्णी का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण निधन हुआ। लेफ्ट आर्म स्पिनर नाडकर्णी अपनी कंजूसी भरी गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध थे और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में लगातार 21 ओवर मैडन करने का रिकार्ड बनाया था। उन्होंने भारत की तरफ से 41 टेस्ट मैचों में 1414 रन बनाये और 88 विकेट लिये। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »