29 Mar 2024, 02:28:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच के दौरान चोटिल हुए पाक अंपायर अलीम डार, हुआ कुछ ऐसा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 12:56PM | Updated Date: Dec 16 2019 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन रविवार को न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में 171 रन पर समेट कर 296 रन से जीत दर्ज की। यह मैच कई रोचक घटनाओं की वजह से बहुत रोमांचक रहा। खासकर पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार के लिए। दिग्गज अंपायर अलीम डार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच के तीसरे दिन जमीन पर गिर पड़े।
 
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर भी गेंद पकड़ने के चक्कर में उनके साथ ही लुढ़क गए। यह वाकया टिम साउदी के ओवर के दौरान हुआ। दरअसल एक समय मैच के दौरान पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार और ऑस्ट्रेलिया के मार्कस लाबुशाने 'फ्रिसबी' खेलते नजर आए। इसके बाद एक समय ऐसा आया जब अंपायर अलीम डार बॉल लगने की वजह से घायल हो गए और बीच मैदान पर गिर गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »