29 Mar 2024, 16:25:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जामिया हिंसा से परेशान हुए इरफान पठान, जताई छात्रों की चिंता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 12:49PM | Updated Date: Dec 16 2019 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नागरिकता (संशोधन) कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी देर शाम बड़ी संख्या में छात्रों ने इसके खिलाफ जबरदस्त हंगामा और पथराव किया। ऐसेमें टीम इंडिया केतेज गेंदबाज इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर इसप्रदर्शन परकई छात्रों के घायल होने पर चिंता जताई है।
 
दरअसल, पठान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप तो चलते रहेंगे लेकिन मैं और हमारा देश जामिया मीलिया के छात्रों को लेकर चिंतित है।आपकोबता दें किपुलिस सूत्रों के मुताबिक सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी छात्र विश्वविद्यालय के बाब-ए-सर सय्यद गेट पर एकत्र हुए और सुरक्षा के लिए लगाया गया गेट तोड़ डाला। छात्रों ने पुलिस पर पथराव भी किया जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »