29 Mar 2024, 16:21:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत ने टेनिस में जीते दोनों टीम स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 12:47AM | Updated Date: Dec 6 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों की टेनिस प्रतियोगिता में क्लीन स्वीप करते हुए पुरुष और महिला टीम वर्ग के स्वर्ण पदकों पर कब्जा कर लिया। पुरुष वर्ग में भारत ने पाकिस्तान को 2-0 से और महिला वर्ग में नेपाल को 3-0 से पराजित किया। श्रीराम बालाजी ने मुजम्मिल मुर्तजा को 4-6, 6-3, 6-3 से हराया जबकि साकेत मिनेनी ने अकील खान को 6-2, 6-2 से हराया। 

पाकिस्तान के ऐसाम उल हक और अकील खान की जोड़ी भारत के विष्णु वर्धन और मनीष सुरेशकुमार के खिलाफ युगल मुकाबला खेलने नहीं उतरी ताकि वे एकल प्रतियोगिता के लिए अपनी ऊर्जा बचा सकें। भारतीय टीम ने इससे पहले सेमीफाइनल में मेजबान नेपाल को 3-0 से हराया था। महिला टीम ने बिना कोई सेट गंवाए श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रेरणा भाम्बरी ने अनिका सेनेविरत्ने को 6-1, 6-3, सात्विका सामा ने अंजलिका कुरेरा को 6-4, 6-3 और सौजन्य बाविशेट्टी तथा श्रव्या शिवानी ने अलाना सेनेविरत्ने और रुकशिका विजेसूरिया को 6-2, 6-1 से हराया। महिला टीम ने भी सेमीफाइनल में नेपाल को 3-0 से हराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »