मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इन दिनों क्रिकेट की दुनिया से दूर हो लेकिन वह आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते है। इस बीच अब धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। धोनी को इस वीडियो में फिल्म जुर्म का गाना, 'जब काई बात बिगड़ जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए, तुम देना साथ मेरा ओ हमनवा...गाते सुना जा सकता है।