19 Apr 2024, 03:02:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बर्न्स, डेनली और स्टोक्स के अर्धशतक माउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 8:03PM | Updated Date: Nov 21 2019 8:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मानगनुई। रोरी बर्न्स (52), जो डेन्ली(74) और बेन स्टोक्स (नाबाद 67) के शानदार अर्धशतकों से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को चार विकेट पर 241 रन बना लिये। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 90 ओवर के खेल में चार विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाये। बर्न्स और डॉमिनिक सिबली ने पहले विकेट के लिये 52 रन जोड़े।

 

बर्न्स ने 138 गेंदों की पारी में छह चौके लगाकर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डेन्ली ने 181 गेंदों में 74 रन में आठ चौके और एक छक्का लगाया। डेन्ली ने स्टोक्स के साथ चौथे विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी की। स्टम्प्स के समय स्टोक्स 114 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 67 रन और ओली पोप 23 गेंदों में चार चौकों के सहारे 18 रन बनाकर क्रीज पर थे। कप्तान जो रूट दो रन बनाकर आउट हुये। कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने दो विकेट लिये।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »