19 Apr 2024, 12:25:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वार्नर-स्मिथ के बाद इस खिलाड़ी ने की बॉल से छेडछाड़, देखें ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 12:04PM | Updated Date: Nov 12 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर ने आईपीएल के दौरान अपना एक साल का बैन खत्म किया था। उन्हें एक साल का बैन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद के साथ छेड़छाड़ करते पाए गये थे। अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय के दौरान वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन भी गेंद के साथ छेड़छाड़ करते पाए गये हैं।
 
निकोलस पूरन टी-20 मुकाबले में बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते है। वहीं वनडे में इस खिलाड़ी का औसत 44.58 का औसत है। ऑस्ट्रेलिया में अगले साल टी-20 विश्व कप होना है ऐसे में वेस्टइंडीज टीम के लिए इस खिलाड़ी की अहमियत काफी बढ़ जाती है, लेकिन यह खिलाड़ी आने वाले दिनों में बड़ी मुसीबत में फंस सकता है।
 
दरअसल, इस खिलाड़ी पर आरोप हैं कि इसने अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में कथित तौर पर गेंद के साथ छेड़छाड़ की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अगर निकोलस पूरन पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो उन्हें बैन झेलना पड़ सकता है और टी-20 विश्व कप से पहले यह वेस्टइंडीज के लिए काफी बड़ा झटका होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »