20 Apr 2024, 05:03:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय हॉकी टीमों को टोक्यो ओलम्पिक का टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2019 2:59AM | Updated Date: Nov 3 2019 2:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने शनिवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में क्रमश: रूस और अमेरिका को हराकर 2020 के टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। भारतीय महिला टीम ने कप्तान रानी रामपाल के चौथे क्वार्टर में निर्णायक गोल की बदौलत अमेरिका को कुल 6-5 के स्कोर से पराजित कर तीसरी बार ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया जबकि पुरुष टीम ने रूस को 11-3 से रौंदकर ओलम्पिक का टिकट हासिल किया।
 
भारतीय महिला टीम ने ओलम्पिक क्वालीफायर्स के पहले मैच में शुक्रवार को अमेरिका को 5-1 से हराया था लेकिन दूसरे मैच में अमेरिका ने 4-1 से जीत हासिल की। भारत का दोनों मैचों में कुल स्कोर छह गोल रहा जबकि अमेरिका का पांच गोल रहा। भारत ने इस तरह कुल 6-5 के स्कोर से क्वालीफायर जीत लिया। विश्व की पांचवें नंबर की भारतीय पुरुष टीम ने 22वें नंबर रूस को पहले मैच में 4-2 से हराया था जबकि दूसरे मैच में उसने रूस को 7-1 के बड़े अंतर से रौंद दिया। पुरुष टीम ने 21 वीं बार ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया। भारत केवल 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में नहीं खेल पाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »