19 Apr 2024, 04:27:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली कैंट को हराकर उत्तरांचल की बड़ी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 2:00AM | Updated Date: Oct 31 2019 2:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जस्टिन और यस के दो-दो शानदार गोलों की मदद से उत्तरांचल हीरोज यूथ इंटरनेशनल ने बुधवार को दिल्ली कैंट को 5-2 से हार कर डीएसए बी डिवीजन फुटबॉल लीग में पूरे अंक अर्जित किए। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में उत्तरांचल ने पिछड़ने के बाद रफ्तार पकड़ी और जीत के साथ खाता खोला। दिन के पहले मैच में रॉयल एफसी ने द्वारका को 5-2 से परास्त किया। विजेता टीम के लिए ध्रुव ने दो गोल जमाए। उत्तरांचल के लिए जस्टिन और यस के गोलों में अर्पित रावत, मुकुल और सुमित का योगदान रहा। एक गोल बिजॉय ने बनाया। अधिकांश समय विजेता टीम का दबदबा रहा लेकिन कमजोर निशानेबाजी आड़े आई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »