29 Mar 2024, 19:02:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और पत्नी पर लगे गंभीर आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 3:28PM | Updated Date: Oct 18 2019 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर और उनकी पत्नी फरहीन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को आपराधिक मामले में एफआईआर दर्ज की है। मनोज की पहली पत्नी संध्या प्रभाकर ने फर्जी तरीके से दिल्ली स्थित फ्लैट बेचने का आरोप लगाते हुए मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज कराया। संध्या लंदन में रहती हैं।
 
उनका आरोप है कि मनोज और फरहीन ने शिकायत करने पर भयंकर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। संध्या का आरोप है कि फरहीन ने उनसे फ्लैट लौटाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की मांग की थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहले यह पारिवारिक मुद्दा लग रहा था लेकिन जांच के बाद खुली परतों से पता चला कि फरहीन की उस संपत्ति पर नजरें हैं।
 
महिला का करना है कि दिल्ली के सर्वप्रिया विहार के एक अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल में उनका घर है। इसी अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर मनोज प्रभाकर का घर है। आरोप है प्रभाकर ने उक्तफ्लैट के फर्जी कागजात बनवाए और अपने एक जानकार को उसमें ठहरवा दिया। महिला ने मनोन और उनकी पत्नी पर घर का सामान चोरी करने का भी आरोप लगाया। महिला का कहना है कि जब उन्होंने मनोज से इस संबंधी बाकी की तो उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर उन्हें धमकाया।
 
पीड़ित महिला के मुताबिक उन्होंने जब पुलिस को बुलाया तो उसे मनोज और उसकी पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी साथ ही साथ डेढ़ करोड़ रुपए की भी मांग की। महिला ने कहा- फ्लैट के सभी कागजात उनके दिवंगत पति लक्ष्मी चंद पंडित के नाम पर हैं। 2006 में वह लंदन चली गई। इसके बाद उनके भाई यहां रहे। अगस्त 2018 तक फ्लैट में कोई नहीं था इसी दौरान मनोज ने धोखाधड़ी की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »