29 Mar 2024, 12:57:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरे टेस्ट के लिए रांची पहुंची भारत-द. अफ्रीका की टीमें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 2:03AM | Updated Date: Oct 16 2019 2:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के पांच और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम मंगलवार को रांची पहुंच गयी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 अक्टूबर से रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम की ओर से मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा और हनुमा विहारी रांची पहुंचे हैं जबकि कप्तान विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी गुरुवार और शुक्रवार तक रांची पहुंचेंगे। 

रांची पहुंचने के बाद दोनों टीमों के खिलाफ होटल के लिए रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक विराट, रोहित और रहाणे पुणे से मुंबई रवाना हुए और वे गुरुवार को रांची पहुंचेंगे। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पहले दो टेस्ट मैचों में मात देकर सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है और तीसरे टेस्ट में उसकी नजरें 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर लगी होंगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »