28 Mar 2024, 18:48:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया का ये दिग्‍गज अब फिल्‍मों में करेगा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 12:51PM | Updated Date: Oct 15 2019 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान अब फिल्‍मों में नजर आएंगे। इरफान पठान जल्‍द ही अब एक तमिल फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता विक्रम के साथ सिनेमा की दुनिया में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माताओं ने पठान के इस फिल्म से जुड़ने की घोषणा की है। इसका निर्देशन अजय गननमुथु कर रहे हैं। अभी इस फिल्म का नाम अस्थायी तौर पर 'चियान विक्रम 58' रखा गया है। विक्रम को उनके प्रशंसक 'चियान' कहते हैं।
 
फिल्म के सहनिर्माता सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने ट्विटर पर लिखा कि, उन्हें इरफान पठान को फिल्म में शामिल करने पर गर्व है और वे बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। फिल्‍म में क्रिकेटर एक्शन करते नजर आएंगे। बता दें कि, इरफान पठान कमर्शियल एड में एक्टिंग करते नजर आ चुके हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर वह पहली बार एक्टिंग करते नजर आएंगे। क्रिकेट से सन्‍यास लेने के बाद इरफान अक्‍सर मैचों के दौरान कमेंट्री करते नजर आते हैं। वे जम्मू एंड कश्मीर क्रिकेट बोर्ड से बतौर कोच एंड मेंटॉर जुड़े हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »