29 Mar 2024, 17:23:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नए घोड़े पर फवाद ने जीता स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 12:58AM | Updated Date: Oct 15 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता और अर्जुन अवार्डी फवाद मिर्जा ने अपने नए घोड़े दजारा पर पोलैंड के स्रजेगोम में स्वर्ण पदक जीत लिया है। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्बेसी इंटरनेशनल राइडिंग स्कूल के फवाद ने रविवार को अपने नए घोड़े दजारा पर सीसी क3*एस में स्वर्ण पदक जीता। एम्बेसी ग्रुप ने फवाद के नए घोड़े के लिए अथक प्रयास किये थे और इन प्रयासों का शानदार परिणाम सामने आया है।

आठ वर्षीय दजारा जर्मन घोड़ा है जिसका जर्मन नेशनल चैंपियनशिप में जीत का शानदार रिकॉर्ड है। अपनी जीत के बाद फवाद ने अपने प्रायोजक जीतू विरवानी का धन्यवाद किया जो पिछले आठ वर्षों से फवाद के प्रायोजक हैं। अपने नए घोड़े के लिए फवाद ने कहा, ‘‘मैं दजारा को लेकर काफी उत्साहित हूं जिसमें ओलम्पिक में सफलता पाने की अपार संभावनाएं हैं।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »