29 Mar 2024, 15:15:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण जीतना लक्ष्य है : सिंधु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 6:53PM | Updated Date: Oct 9 2019 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने बुधवार को कहा कि उनका अगला लक्ष्य अगले साल जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम करना है। सिंधु ने हाल ही में विश्व चैम्पियन का तमगा हासिल किया है और वह ऐसा करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं। रियो ओलम्पिक-2016 में सिंधु स्वर्ण पदक से चूक गई थीं। फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन ने उन्हें मात दी थी।

केरल सरकार ने सिंधु को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम से इतर सिंधु ने कहा, "अभी मेरा ध्यान 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों पर है। मेरा मुख्य लक्ष्य कड़ी मेहनत करना और टोक्यो में अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।" उन्होंने कहा, "मेरा अंतिम लक्ष्य स्वर्ण जीतना है। मैं जानती हूं कि यह आसान नहीं है और मुझे कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।" सिंधु ने अगस्त में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद हालांकि वह चीन ओपन और कोरिया ओपन में अच्छा नहीं कर सकी थीं। अब उनकी कोशिश 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन में फॉर्म में वापसी करने की होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »