28 Mar 2024, 14:14:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कुश्ती विश्व : विनेश फोगाट ने दिलाया ओलंपिक कोटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 3:50PM | Updated Date: Sep 18 2019 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नूर सुल्तान। स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार को यहां चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के अपने 53 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक मुकाबले के लिये क्वालिफाई करने के साथ ही देश को टोक्यो ओलंपिक-2020 का कोटा दिला दिया। विनेश ने महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग के रेपेचेजÞ राउंड के दूसरे राउंड में विश्व रजत विजेता सारा हिलदेब्रांट को 8-2 से पराजित किया। इसी के साथ उन्होंने कांस्य पदक मुकाबले के लिये क्वालीफाई कर लिया है और अब पदक के लिये उनका मुकाबला यूनान की मारिया प्रीवोलारस्की से होगा।
 
भारत की ओलंपिक पदक उम्मीद विनेश ने इससे पहले सुबह रेपेचेजÞ के पहले राउंड में ब्लाहिन्या को 5-0 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया था। विनेश को प्री क्वार्टरफाइनल में पूर्व चैंपियन जापान की मायू मुकाइदा के हाथों 7-0 से पराजय झेलनी पड़ी थी। लेकिन मुकाइदा के फाइनल में पहुंचने की बदौलत भारतीय पहलवान को रेपेचेजÞ राउंड में जगह बनाने का मौका मिल गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »