29 Mar 2024, 20:02:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस खिलाड़ी ने फेंकी करियर की पहली नो बॉल - मिल गया विकेट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:00PM | Updated Date: Sep 17 2019 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 पर खत्म हो गई है। एशेज सीरीज में एक ऐसा वाकया भी देखने को मिला जब एक गेंदबाज ने अपनी टेस्ट करियर की पहली गेंद फेंकी और विकेट मिल गया। हालांकि, थर्ड अंपायर के कॉल के बाद मैदानी अंपायरों को फैसला बदलना पड़ा, क्योंकि गेंद ओवर स्टेपिंग की वजह से नो बॉल थी। इंग्लैंड के मीडियम पेस गेंदबाज क्रिस वोक्स ने अपने टेस्ट करियर की पहली नो बॉल फेंकी। खास बात यह है कि उन्हें इस गेंद पर विकेट भी मिला था। 
 
ऑस्ट्रेलिया की पारी के 31वें ओवर की ये दूसरी गेंद थी। क्रिस वोक्स के सामने मिचेल मार्श थे जो ठीक ठाक बल्लेबाजी कर रहे थे। मिचेल मार्श ने इस ओवर की दूसरी गेंद को खेलना चाहा, लेकिन वे थर्ड स्लिप में कैच देकर आउट हो गए। उधर, क्रिस वोक्स ने विकेट मिलने की खुशी जाहिर कर दी। बल्लेबाज मिचेल मार्श भी पवेलियन की ओर जा रहे थे, लेकिन फील्ड अंपायर ने उन्हें रोक लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »