20 Apr 2024, 20:49:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बोल्ट के हेलमेट में फंसी गेंद, कैच के लिए श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने घेरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 1:45AM | Updated Date: Aug 18 2019 2:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गॉल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक मजेदार वाकया देखने को मिला। श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की पहली पारी में ट्रेंट बोल्ट ने 22 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ट ने श्रीलंकाई स्पिनर लसिथ एंबुलडेनिया की गेंद पर स्कूप करने की कोशिश। गेंद ट्रेंट बोल्ट के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर उनके हेलमेट की जाली में फंस गई। यह वाकया न्यूजीलैंड की पारी के 82वें ओवर में हुआ। जैसे ही गेंद बोल्ट के हेलमेट की जाली में फंसी श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। ट्रेंट बोल्ट हेलमेट में गेंद फंसाए उनसे बचने की कोशिश में इधर उधर भागने लगे। यह दिलचस्प नजारा देखकर दर्शकों के साथ कॉमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। हालांकि उन्होंने खुद हाथ से गेंद निकालकर गेंदबाज को दे दी, लेकिन उन्हें आउट नहीं दिया गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »