18 Apr 2024, 18:41:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टॉप सीड को हराकर बालाजी-वर्धन सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 5:04PM | Updated Date: Aug 17 2019 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। भारत के एन श्रीराम बालाजी और विष्णु वर्धन की जोड़ी ने शीर्ष वरीय चेक गणराज्य के रोमन जेबावी और हॉलैंड के मात्वे मिडलकूप की जोड़ी को जर्मनी के मीरबुश में चल रहे 46600 यूरो के एटीपी चैंलेंजर के युगल मुकाबले में लगातार सेटों में 7-6, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। दोनों जोड़ियों के बीच अंतिम चार के लिए मुकाबला एक घंटे 12 मिनट तक चला जहां भारतीय जोड़ी ने बाजी मार ली। भारतीय जोड़ी ने पहली सर्विस में 44 में से 35 अंक जीते तथा दूसरी सर्विस में 11 में से सात अंक हासिल किए। बालाजी-वर्धन की जोड़ी ने दो में से एक ब्रेक अंक बचाया और 11 ब्रेक अंक में से तीन जीते। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »