19 Apr 2024, 16:05:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर ने लगाई फांसी - पंखे से लटका मिला शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 3:28PM | Updated Date: Aug 16 2019 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तमिलनाडू के रहने वाले भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व क्रिकेटर वीबी चन्द्रशेखर ने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रशेखर की पत्नी ने बयान दिया है कि उन्होंने चंद्रशेखर के कमरे का दरवाजा खटखटाया, काफी देर तक कोई जवाब न मिलने के बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो चंद्रशेखर का शव पंखे से लटका हुआ था।
 
चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच सात वनडे खेले थे जिनमें उन्होंने 88 रन बनाए थे लेकिन घरेलू स्तर पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तथा 81 मैचों में 4999 रन बनाए जिसमें नाबाद 237 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा। जब ग्रेग चैपल भारतीय टीम के कोच थे तब वह राष्ट्रीय कोच भी रहे। बाद के वर्षों में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कॉमेंट्री भी की। 
 
वीबी राष्ट्रीय स्तर पर तब पहचान में आए जब उन्होंने 1988 में ईरानी ट्रोफी में 56 गेंदों पर 100 रन बना दिए। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 119 रन बनाए थे। उनकी इस पारी ने तमिलनाडु को शेष भारत के खिलाफ जीत हासिल करने में मदद की। यह लंबे समय तक भारत के घरेलू क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रेकॉर्ड रहा जिसे आखिर में 2016 में ऋषभ पंत ने 2016 में 48 गेंदों पर शतक बनाकर तोड़ा।  पूर्व कप्तान और चयनकर्ता कृष्मणचारी श्रीकांत ने इस समाचार पर काफी दुख जताया
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »