28 Mar 2024, 16:04:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

World Cup से बाहर होने के बाद दुखी हुए शिखर धवन - कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 11:47AM | Updated Date: Jun 20 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिखर धवन 2019 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। धवन की जगह भारतीय टीम में ऋषभ पंत को शामिल कर लिया गया है। बता दें कि पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान शिखर धवन को चोट लगी थी और उनका अंगूठा फैक्चर हो गया था इसके बाद धवन वापसी नहीं कर पाए। 
 
और अंत में शिखर धवन की जगह ऋषभ पंत को मौका देना पड़ा है। बता दें कि धवन का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि भारतीय टीम ने एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज़ खोया है। वहीं दूसरी ओर शिखर धवन खुद भी इस बात से निराश हैं कि उन्हें विश्व कप बीच में छोड़ना पड़ रहा है। 
 
बता दें कि हर खिलाड़ी का यह सपना होता है कि वह विश्व कप खेले और अपनी टीम को जीत दिलाए, इसलिए धवन का बाहर होना टीम के साथ फैंस के लिए भावुक पल है। धवन ने टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद एक इमोशनल मैसेज में भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 
धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसके जरिए वह फैंस को अलविदा कर रहे हैं।
 
धवन ने वीडियो पोस्‍ट करते हुए कहा- मैं यह कहते हुए भावुक हूं कि मैं क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 में अब हिस्‍सा नहीं ले पाऊंगा। दुर्भाग्‍य से अंगूठा समय पर ठीक नहीं हो पाएगा। लेकिन खेल जारी रहना चाहिए मेरे टीम साथियों, क्रिकेट को चाहने वालों व पूरे देश से जो प्‍यार व सहयोग मिला उसके लिए मैं सबका आभार जताता हूं। जय हिंद।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »